बाइक की ठोकर से महिला घायल

भवानीपुर

भवानीपुर. पूर्णिया- टीकापट्टी एस एच 65 के वभनचक्का चौक पर बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक महिला को ठोकर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना शनिवार के 12 बजे दिन की है. ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया. इसका इलाज चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस. के. चौधरी, जीएनएम शोभा कुमारी, एएनएम मंजू कुमारी द्वारा प्राथमिकी इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया. घायल महिला की पहचान सुपौली पंचायत के वभनचक्का वार्ड संख्या 3 निवासी माणिक मंडल की 35 वर्षीय पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है. इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया सर एवं शरीर के कई भागों में गंभीर चोट है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >