मां की गंभीर बीमारी ठीक हुई तो फलों से तोलकर अष्टजाम में किया वितरण

अष्टयाम संकीर्तन

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. प्रखंड के चांदी पंचायत के रानीपतरा के बंगाली टोला में प्रथम बैसाख पर चार दिवसीय हरिनाम अष्टयाम संकीर्तन के दौरान पांच पुत्र व दो पुत्री ने अपनी 80 वर्षीय मां प्रतिमारानी कुंडू के स्वस्थ होने की मन्नत पूरी होने पर वजन के बराबर फल तोल कर अष्टयाम में वितरण किया. कार्यक्रम में उपस्थित उनके पुत्र दुलाल कुंडू, विश्वजीत कुंडू, दीपक कुंडू, रवि कुंडू, उत्तम कुंडू, पुत्री रत्ना विश्वास, सपना रानी पालने बताया कि बहुत पहले मेरी मां गंभीर बीमारी का शिकार हो गई थी.तभी गांव में प्रथम बैसाखी के अवसर पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया था. इसमें मन्नत मांगी गयी थी कि उनके स्वस्थ लाभ होने पर उनके वजन के फलों को तराजू पर तोल कर हरिलूट करवाएंगे. उसी वचन को लेकर गुरुवार को हरिनाम संकीर्तन में उनके पुत्र पुत्री के द्वारा विभिन्न फलों से उक्त महिला को तराजू पर फलों से तौलकर हरिलूट किया गया. मौके पर निवास चंद्र दास ने बताया कि पूर्वजों के द्वारा सैकड़ों वर्षों से प्रथम बैशाख पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होते आ रहा है. इसमें नेपाल, बंगाल व बिहार के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं. मौके पर फनी गोपाल दास, नोनी गोपाल दास, गोपाल दास, जमुनी दास, जयंत दास, सोनू दास, मीनू देवी, संपा दास, नारायण दास, प्रदीप दास सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >