मां ने डांटा तो किशोरी ने खा लिया जहर, भर्ती

भवानीपुर थानाक्षेत्र की जावे पंचायत के कुशाहा वार्ड 4 में एक 17 वर्षीय किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र की जावे पंचायत के कुशाहा वार्ड 4 में एक 17 वर्षीय किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना रविवार की संध्या की है. जानकारी के अनुसार, सोनू मुखिया अपने दरवाजे पर तैयार मक्का को सुखा रहे थे. जब किशोरी को मक्का उठाने के लिए मां ने कहा तो वह बहाने बनाने लगी. इसी पर मां ने उसे डांट फटकार किया. गुस्से में आकर उसने घर में रखा जहर खा लिया जिससे उसकी स्थिति काफी नाजुक हो गयी. भवानीपुर अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कुमार मृगेश व मेडिकल टीम की ओर से उपचार के बाद धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आने लगा. डॉक्टर ने बताया कि दो दिन इस पर विशेष निगरानी की जरूरत है क्योंकि जहर काफी असर कर गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >