जब विशेष पैकेज का आग्रह किया तो पीएम ने कहा और क्या-क्या चाहिए पप्पू जी

गुप्तगू का सांसद पप्पू यादव ने किया खुलासा

मंच पर पीएम मोदी के साथ गुप्तगू का सांसद पप्पू यादव ने किया खुलासा पूर्णिया. सोमवार को शीशाबाड़ी में आयोजित जनसभा में मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुप्तगू करते नजर आये. दूसरे दिन इसका खुलासा करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने सीमांचल के विकास के लिए विशेष पैकेज देने का आग्रह किया था. इस पर पीएम ने मुस्कुराते हुए कहा ‘और क्या-क्या चाहिए पप्पू जी. सांसद ने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट समेत अन्य सौगातों के लिए हम पीएम और सीएम का पूर्णिया की जनता की ओर से जरूर आभार प्रकट करते हैं लेकिन विकास को लेकर किसी पार्टी विशेष द्वारा राजनीति करना गलत है. पीएम किसी पार्टी के नहीं बल्कि पूरे देश के हैं. इन पर सभी का सामान अधिकार है. कोई भी अपनी जेब से विकास नहीं करता बल्कि जनता की खून-पसीने की कमाई से विकास होता है. इसलिये विकास का श्रेय कोई एक पार्टी ले, यह पूरी तरह गलत है. उन्होंने कहा कि पीएम के मंच पर विपक्षी पार्टी की ओर से मैं अकेला मौजूद था. मैं इसलिये गया था ताकि जनता के संघर्ष और संकल्प की जीत का श्रेय सिर्फ जनता को ही मिले. सांसद ने कहा कि जो पार्टी इसका श्रेय लेना चाहते हैं वे इतने से दिनों क्यों नहीं करवा पाये? मेरे ही समय में क्यों हुआ? कोशी-सीमांचल के विकास के लिए सौंपा ज्ञापन मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में सांसद ने कहा कि कोशी-सीमांचल के विकास के लिए उन्होंने कल प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन में पूर्णिया को स्मार्ट सिटी बनाने, पूर्णिया को उप-राजधानीका दर्जा देने, पूर्णिया में उच्च न्यायालय का दूसरा पीठ गठित करने, आईटी हब, एम्स की स्थापना, मक्का-मखाना आधारित उदयोग एवं कोसी नदी पर हाई-डैम निर्माण की मांग की गयी है. सांसद ने कहा कि इन प्रस्तावों का क्रियान्वयन पूर्णिया और समूचे सीमांचल क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा. यह न केवल यहां के नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाएगा, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था, और आपदा प्रबंधन को भी सुदृढ करेगा. सांसद ने कहा कि वे इन मांगों को लेकर जल्द ही पीएम से भी मुलाकात करेंगे. पूर्णिया एयरपोर्ट से नियमित उड़ान शुरू करने का आग्रह सांसद पप्पू यादव ने पीएम को लिखे पत्र में कहा है कि आपके द्वारा उद्घाटन के उपरांत जो समय-सारणी जारी की गयी है, उसके अनुसार तकनीकी कारणों से शनिवार एवं रविवार को कोई उड़ान सेवा उपलब्ध नहीं होगी. यह निर्णय इस क्षेत्र की करोड़ों जनता के लिए निराशाजनक है क्योंकिः शनिवार एवं रविवार को ही अधिकांश लोग व्यक्तिगत, सामाजिक एवं निजी कार्यों हेतु यात्रा करते हैं. कोसी-सीमांचल क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों, छात्रों, व्यापारियों एवं सरकारी अधिकारियों का बड़ा वर्ग इन दिनों यात्रा करता है. सप्ताहांत पर उड़ानों की मांग सर्वाधिक रहती है. इन्हीं दो दिनों पर उड़ान न होना इस हवाई अड्डे की उपयोगिता को सीमित कर देगा. इसलिये इस निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार करते हुए शनिवार एवं रविवार को भी नियमित उडान सेवा प्रारम्भ किया जाये. घुसपैठ का मुद्दा महज चुनावी स्टंट पीएम द्वारा घुसपैठ का मुद्दा उठाये जाने पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आखिर यह मुद्दा सिर्फ चुनाव के समय ही क्यों उछाला जाता है? अगर घुसपैठ है तो उसे बाहर करने से उन्हें कौन रोक रहा है? पिछले 11 सालो से केंद्र में उनकी सरकार है. बिहार में भी एनडीए की सरकार है फिर क्यों चुप बैठे हैं? उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चुनावी स्टंट है. पत्रकार सम्मेलन में सांसद प्रतिनिधि अफरोज आलम, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, निगरानी अध्यक्ष संजय सिंह, सुडु यादव, मो इरफान, मंटू यादव, अरुण यादव, सुमित यादव, शंकर सहनी, सुशीला भारती, सोनू, संगम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >