नौवीं, 10वीं व 11वीं के विद्यार्थियों के लिए वीवीसीपी क्वेस्ट छात्रवृत्ति परीक्षा

विद्या विहार करियर प्लस

पूर्णिया, विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी) द्वारा सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों हेतु वीवीसीपी क्वेस्ट छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन 15 मार्च को वीवीसीपी सिटी सेंटर, पूर्णिया में किया गया. इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. परीक्षा के दौरान अभिभावकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण बना रहा. परीक्षा के उपरांत वीवीसीपी के निदेशक प्रशांत शंकर ने अभिभावकों से संवाद किया. उन्होंने वीवीसीपी की अब तक की यात्रा एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्थान ने आई आई टी, नीट, ओलंपियाड सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं. साथ ही, रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट एवं सी. वी. रमन टैलेंट सर्च टेस्ट जैसे मंचों पर भी छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. श्री शंकर ने अभिभावकों को संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुभवी फैकल्टी एवं छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वीवीसीपी का उद्देश्य छात्रों को मजबूत आधार प्रदान कर उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाना है. आगे बताया गया कि 22 मार्च को वीवीआईटी, मरंगा में एक भव्य सम्मान समारोह (फेलिसिटेशन प्रोग्राम) आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में भारत के शीर्ष दस करियर काउंसलर्स में से एक, विकास कुमार, विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. वे छात्रों को उनके करियर एवं भविष्य की दिशा के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे. इस प्रकार, वीवीसीपी क्वेस्ट परीक्षा ने न केवल छात्रों की प्रतिभा को पहचानने का अवसर दिया, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >