स्वीप कार्यक्रम को ले वोटरों को किया जागरूक

चुनाव

चुनाव

………………………

पूर्णिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, द्वारा जिले के सभी प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा पोषण-माह अन्तर्गत कार्यक्रम के साथ-साथ स्वीप कार्यक्रम के तहत् मतदाता जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया. प्रथम बार मतदाता बने युवाओं को लोकतंत्र में एक- एक मत का महत्व तथा मतदान एवं मताधिकार के महत्व के बारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें युवाओं विशेषकर किशोरियों द्वारा अभूतपूर्व उत्साह के साथ भाग लिया गया. इसी तरह सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं को उनके वोट के महत्व को समझाया गया एवं उन्हें जागरूक किया गया कि हर वोट हर भागीदारी हर आवाज लोकतंत्र की नींव को मज़बूत बनाती है. दिव्यांग मतदाता के लिए मतदान केन्द्रों पर सुगमता से पहुंच के लिए रैंप और व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया है. इसलिए परिवार के सदस्य अपने साथ परिवार में यदि कोई दिव्यांग मतदाता हों तो उन्हें लेकर संबंधित मतदान केन्द्र पर अवश्य जायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >