मधुबनी दुर्गा पूजा समिति के नये अध्यक्ष बने विश्वनाथ झा

मधुबनी दुर्गा पूजा समिति

पूर्णिया. मधुबनी दुर्गा पूजा समिति की बैठक के दौरान गुप्त मतदान द्वारा अध्यक्ष का चुनाव कराया गया. इसमें अधिवक्ता विश्वनाथ झा अध्यक्ष पद के लिए चुने गये. दरअसल, पुराने श्रीकांत सिन्हा की अध्यक्षता में हुई मधुबनी दुर्गा पूजा समिति की बैठक में अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद सिन्हा के देहांत होने के कारण रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर विचार- विमर्श हुआ. इस पद के लिए समिति के दो व्यक्तियों कार्यकारी अध्यक्ष विश्वनाथ झा (अधिवक्ता) और सदस्य मनोरंजन कुमार (मन्नू) ने नामांकन किया. समिति के सभी पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों ने अपने गुप्त मतदान द्वारा यह चयन किया. इसमें मनोरंजन कुमार (मन्नू) को 10 तथा विश्वनाथ झा (अधिवक्ता) को 14 मत प्राप्त हुए. समिति की इस बैठक में समिति के सचिव कपिल देव प्रसाद, सह सचिव गगन जयपुरिया, सह सचिव विजय कुमार सिन्हा, प्रवक्ता राजेश केशरी, प्रवक्ता दीपक वर्मा , सदस्य श्याम सुंदर प्रसाद, गणेश प्रसाद, विनय कुमार सिन्हा, (कारू) ,रंजित श्रीवास्तव, तारा नंद सहाय, कुमार मनोज वर्मा, मनोज सिन्हा अधिवक्ता, मनोज सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, नवीन सिन्हा, संजय मिश्रा, विजय कुमार सिन्हा, आलोक कुमार, विजय सिन्हा (मुन्ना) , सुबिर, मनिष खन्ना, मनोज सिन्हा, उपस्थित थे. उक्त जानकारी समिति के प्रवक्ता राजेश केशरी ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >