जिला स्कूल में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, विद्या विहार IT की छात्राओं ने लहराया परचम

जिला स्कूल पूर्णिया में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT) के NSS छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. शांभवी सिन्हा ने कविता लेखन में प्रथम और रिया कुमारी ने भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का मान बढ़ाया.

'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत मिशन' के तत्वावधान में 'माई भारत' (MY Bharat) द्वारा जिला स्कूल पूर्णिया में नशा मुक्ति विषय पर विविध प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT), पूर्णिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

कविता में शांभवी बनीं प्रथम, भाषण में रिया को मिला तीसरा स्थान

कार्यक्रम अधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व और फैकल्टी विकास कुमार के मार्गदर्शन में संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया:

  • कविता लेखन: VVIT की छात्रा शांभवी सिन्हा ने अपनी प्रभावशाली, ओजस्वी और संवेदनशील कविता प्रस्तुति से प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया.
  • भाषण प्रतियोगिता: संस्थान की छात्रा रिया कुमारी ने अपने बेबाक और उत्कृष्ट वक्तव्य के जरिए सामाजिक जागरूकता का परिचय देते हुए तृतीय स्थान हासिल किया.

संस्थान प्रबंधन ने विजेताओं को दी बधाई

छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन, रजिस्ट्रार, प्राचार्य, वाइस प्रिंसिपल (मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एवं कोर स्टडीज़), असिस्टेंट रजिस्ट्रार समेत सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं.

संस्थान प्रबंधन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होता है. नशा मुक्त भारत जैसे अभियानों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही 'विकसित भारत' के सपने को साकार करेगी.

सामाजिक अभियानों में आगे भी जारी रहेगी भागीदारी: राहुल कुमार

एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी राहुल कुमार ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अनुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय दिया है. उन्होंने दोहराया कि भविष्य में भी VVIT की एनएसएस टीम समाजोपयोगी कार्यों और जन-जागरूकता अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >