राज्यपाल की विशेषज्ञ समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह

पूर्णिया

पूर्णिया. बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम एवं पटना विश्वविद्यालय अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कुलाधिपति ने राज्य के विश्वविद्यालयों में लागू अधिनियमों-परिनियमों के प्रारूप निर्माण एवं विद्यमान परिनियमों में संशोधन के संबंध में विशेषज्ञ राय प्राप्त करने हेतु एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है. इस समिति में पूर्णिया विवि के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस समिति का गठन बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन एवं सुझावों के लिए किया गया है. प्रो. सिंह का इस समिति में शामिल होना न केवल उनकी शैक्षणिक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है, बल्कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के बढ़ते हुए राष्ट्रीय एवं शैक्षणिक महत्व को भी दर्शाता है. विश्वविद्यालय परिवार में शिक्षक, कर्मचारी, एवं छात्रगण ने इस सम्मान पर गहरा हर्ष प्रकट किया है.सभी ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >