स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा का कुलपति ने लिया जायजा पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय की ओर से 25 केंद्रों पर स्नातक तृतीय सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा संचालित की जा रही है. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने स्नातक तृतीय सेमेस्टर दिसंबर 2025 परीक्षा का विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण में उनके साथ पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ उदय नारायण सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर इस बात की विशेष रूप से जानकारी दी कि परीक्षार्थी अपना रोल नंबर तथा रजिस्ट्रेशन नंबर दाहिने से बायीं ओर लिखें. इस बात को उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर लिखकर प्रत्येक रूम में परीक्षार्थियों को बतलाया. वहां उपस्थित केंद्राधीक्षक और परीक्षा नियंत्रक को भी विशेष निर्देश दिया कि परीक्षा में लगे हुए शिक्षक को भी इस बात की विशेष रूप से जानकारी दें कि बच्चे अपने कॉपी में रोल नंबर दाहिने से बायीं ओर लिखें और रजिस्ट्रेशन नंबर भी दाहिने से बायीं ओर लिखें. वर्तमान में परीक्षार्थी अपने उत्तर पुस्तिका में बायें से दाहिने ओर रोल नंबर को लिख रहे हैं इसे सुधार करने की आवश्यकता है. कुलपति के मार्गदर्शन में निरीक्षण दल में सीसीडीसी प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह और मानविकी के संकाय अध्यक्ष डॉक्टर पटवारी यादव ने भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया.
परीक्षार्थी अपना रोल नंबर व पंजीयन संख्या दाहिने से बायीं ओर लिखें
पूर्णिया विश्वविद्यालय की ओर से 25 केंद्रों पर स्नातक तृतीय सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा संचालित की जा रही है. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने स्नातक तृतीय सेमेस्टर दिसंबर 2025 परीक्षा का विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया.
