फुटपाथी दुकानदारों को हटाने की बजाय आवंटित हो वेंडिंग जोन की दुकानें : खेमका

शहर के गरीब भूमिहीन व फुटपाथी दुकानदारों की गुहार पर विधायक विजय खेमका ने डीएम से अतिक्रमण के नाम पर नगर निगम व ईस्ट ब्लॉक के क्षेत्र में किसी भी गरीब व फुटपाथी दुकानदार पर बल प्रयोग कर जबरन हटाये जाने पर रोक लगाने को कहा है.

पूर्णिया. शहर के गरीब भूमिहीन व फुटपाथी दुकानदारों की गुहार पर विधायक विजय खेमका ने डीएम से अतिक्रमण के नाम पर नगर निगम व ईस्ट ब्लॉक के क्षेत्र में किसी भी गरीब व फुटपाथी दुकानदार पर बल प्रयोग कर जबरन हटाये जाने पर रोक लगाने को कहा है. विधायक श्री खेमका ने कहा है कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र के हाईवे को जाम रहित करने के लिए स्थायी समाधान के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को ज्यादा दुरुस्त करने पर जोर देने की जरूरत है. उन्होंने कहा है कि अब अचार संहिता खत्म हो गयी है तथा नई एनडीए सरकार प्रचंड बहुमत से बन गयी है. डीएम को चाहिए कि नगर निगम क्षेत्र में बने वेंडिंग जोन में निर्मित दुकान व फुटपाथ की दुकानों का आवंटन फुटपाथी दुकानदारों को नगर आयुक्त द्वारा एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएं ताकि फुटपाथ के कारोबारियों को दुकान मिल सके. उन्होंने कहा कि विकास की रफ्तार के साथ विकसित बिहार एनडीए सरकार का संकल्प है. पूर्णिया लौटने के क्रम में विधायक श्री खेमका ने कहा पूर्णिया को विकसित पूर्णिया बनाने के संकल्प में महिला, पुरुष, छात्र, नौजवान, व्यावसायिक, फुटपाथी, श्रमिक, किसान, कर्मचारी, बुद्धिजीवी, कलाकर, पत्रकार, त्रिस्तरीय प्रतिनिधि सभी की महती भूमिका होगी तथा सबका भरपूर सहयोग लिया जायेगा. विधायक श्री खेमका ने सभी शहरवासी व फुटपाथी दुकानदारों से पूर्णिया को सुंदर, स्वच्छ तथा जाम मुक्त रखने के लिए प्रशासन को सहयोग करने का आग्रह किया है. विधायक ने पूर्णिया सहित बिहार में प्रचंड बहुमत से एनडीए सरकार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित समस्त जनता व देवतुल्य कार्यकर्ताओं को नमन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >