कुलपति ने किया स्नातक पंचम सेमेस्टर परीक्षा के केंद्रों का निरीक्षण

स्नातक पंचम सेमेस्टर परीक्षा को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने सोमवार को विभिन्न परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

पूर्णिया. स्नातक पंचम सेमेस्टर परीक्षा को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने सोमवार को विभिन्न परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दाैरान परीक्षार्थियों एवं परीक्षा कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के क्रम में कुलपति ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, अनुशासन एवं पारदर्शिता से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. उन्होंने सभी परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षा की निगरानी की और यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा विश्वविद्यालय के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हो रही है. निरीक्षण के उपरांत कुलपति प्रो. सिंह ने परीक्षा संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो रही है. उन्होंने परीक्षा कार्य में संलग्न पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के कारण परीक्षा की गरिमा और विश्वसनीयता बनी हुई है. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक पंचम सेमेस्टर परीक्षा का आज अंतिम दिन था. पूरे परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित व कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सफल परीक्षा संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >