बिस्कोमान में किसानों को सरकारी कीमत पर मिल रही यूरिया

भवानीपुर

भवानीपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बिस्कोमान द्वारा कृषि समन्यवक नीतीश भारद्वाज की देख रेख में क्षेत्र से आए किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध करायी जा रही है. किसानों को समय पर खाद उपलब्ध होने से अपने खेत में समय से पटवन और खाद का उपयोग कर अच्छी फसल पैदावार कर सकते हैं. एचयूआर एल यूरिया, इफको यूरिया आवंटन के लिए जिला को लिखा गया है. वर्तमान समय में 800 बैग यूरिया इफको का बिस्कोमान को आवंटन कर दिया गया है जो किसानों के बीच वितरण किया जा रहा है. इसके लिए किसानों को आधार कार्ड के आधार पर प्रत्येक किसान को दो से तीन बोरा यूरिया खाद दी जा रही है. सोनदीप पंचायत केमई निवासी किसान अच्छी देवी, समतोलिया देवी, किसान विकास कुमार सिंह, रंजय कुमार सिंह ,मंतन्शवर सिंह सहित दर्जनों किसान ने बताया कि बिस्कोमान से प्रति बैग 266 रुपये में दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >