पैट 2023 के पुन: मूल्यांकन की कॉपी दिखाने को विवि तैयार, रिइंटरव्यू से छात्र नेताओं का इनकार

पूर्णिया विवि के पैट 2023 में नामांकन को लेकर जारी उधेड़बुन के बीच सोमवार को उन छात्र नेताओं ने कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह से मुलाकात की जो बीते 25 अप्रैल को इस मसले पर हुई वार्ता में शामिल थे.

पूर्णिया. पूर्णिया विवि के पैट 2023 में नामांकन को लेकर जारी उधेड़बुन के बीच सोमवार को उन छात्र नेताओं ने कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह से मुलाकात की जो बीते 25 अप्रैल को इस मसले पर हुई वार्ता में शामिल थे. इस दौरान जहां विवि ने पैट 2023 के पुन: मूल्यांकन की कॉपी दिखाने पर हामी भरी और कहा कि जो अभ्यर्थी इसके लिए अप्लाई करेंगे, उन्हें एक्सपर्ट के समक्ष कॉपी दिखायी जायेगी. इस मौके पर कुलानुशासक प्रो पटवारी यादव भी मौजूद थे. कुलानुशासक प्रो पटवारी यादव ने बताया कि पैट 2023 के पुन: मूल्यांकन की कॉपी विधिवत दिखाने के लिए विवि प्रशासन तैयार है. जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान पूर्व के परीक्षाफल और संशोधित परीक्षाफल दोनों में पास हुए अभ्यर्थियों की रिइंटरव्यू कराये जाने के सवाल पर छात्र नेताओं ने सिरे से इनकार कर दिया. इस बात पर छात्र नेताओं ने जोर दिया कि दोनों में पास अभ्यर्थियों का सीधा नामांकन लेकर विवि प्रशासन को मामले को जटिल बनाने से बचना चाहिए. कुलपति से हुई वार्ता के संबंध में विवि बनाओ संघर्ष समिति के संस्थापक डॉ. आलोक राज ने बताया कि एक्सपर्ट के समक्ष पुन: मूल्यांकन की कॉपियां दिखाने के लिए विवि प्रशासन ने अभ्यर्थियों से आवेदन लेने की बात कही है. हमलोगों ने यह जानने का प्रयास किया कि पुन: मूल्यांकन किस रैंक के शिक्षक ने किया है. इसके साथ ही पूर्व के मूल्यांकन और पुन: मूल्यांकन के बाद अभ्यर्थियों के अंकों में कितने का अंतर आया है. इसके साथ ही पुन: मूल्यांकन में भी पास हुए अभ्यर्थियों के सीधे नामांकन की बात कही गयी है. हमलोगों के द्वारा कहा गया कि इंटरव्यू तो नये विवि प्रशासन के कार्यकाल में हुआ है. इसलिए उसकी मर्यादा को कायम रखते हुए दोनों में पास अभ्यर्थी की रिइंटरव्यू के बजाय सीधा नामांकन लेना उचित होगा. जबकि छात्र नेता रवि गुप्ता ने बताया कि विवि प्रशासन के साथ सकारात्मक वातावरण में बातचीत हुई है. विवि प्रशासन ने भरोसा दिया है कि पैट 2023 में कोई भी निर्णय लेने में छात्रहित को सर्वोपरि रखा जायेगा. विवि प्रशासन ने चीजों को प्रक्रिया में लाने के लिए कुछ समय की आवश्यकता जतायी है. दोनों परीक्षाफल में पास हुए छात्रों की रिइंटरव्यू कराने के बदले सीधा नामांकन लेने के लिए विवि प्रशासन से आग्रह किया गया है. यह है मामला पैट 2023 के लिए 19 विषयों में 790 अभ्यर्थियों ने अप्लाइ किया था. पैट 2023 की लिखित परीक्षा 27 अक्तूबर 2024 को हुई थी. लिखित परीक्षा में 545 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. लिखित परीक्षा में 268 अभ्यर्थी पास हुए थे. फरवरी में पूर्णिया विवि ने इंटरव्यू आयोजित कराया था. बीते 11 मार्च को पूर्णिया विवि ने पैट 2023 का परीक्षाफल जारी किया था. परीक्षाफल घोषणा के डेढ़ महीने बाद पूर्णिया विवि ने तय किया कि वह पुन: मूल्यांकन करायेगा. पुन: मूल्यांकन के बाद 11 मार्च के परीक्षाफल को संशोधित किया गया. इससे पूर्व की स्थिति में बदलाव आ गया है. —————- फोटो 19 पूर्णिया 23 परिचय- पूर्णिया विवि

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >