नाच में हथियार लहरानेवाला दो युवक गिरफ्तार, दो कट्टा, एक पिस्टल व सात कारतूस बरामद

दो कट्टा, एक पिस्टल व सात कारतूस बरामद

पूर्णिया. पिछले दिनों नाच के दौरान दो शख्स द्वारा हथियार लहराने का एक वीडियो वायरल हुआ था.चम्पानगर पुलिस ने वायरल वीडियो की तहकीकात कर उस दोनों शख्स को गिरफ्तार कर लिया. इसके पास से 02 देशी कट्टा, 01 पिस्टल, 07 जिन्दा कारतूस, 13 खोखा एवं 04 मोबाइल बरामद किया गया. एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि चंपानगर थाना पुलिस को व्हाट्सएप पर एक वीडियो के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति नाच में हथियार लेकर लहरा रहा है. प्राप्त वीडियो के संबंध में वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए उक्त वीडियो का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय चौकीदार से संपर्क किया गया तो पता चला कि जीतिया हाट में सुभाष ऋषि, उम्र 25 वर्ष, पिता बिन्देश्वरी ऋषि दूसरा लंकेश कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता अरुण ऋषि दोनों सा. जीतिया हाट धमैली, वार्ड नं0 02, थाना चम्पानगर द्वारा उक्त वीडियो के माध्यम से ग्रामीणों का भयादोहन कर रंगदारी वसूली जा रही थी. इस संबंध में छापामारी दल ने दोनों अभियुक्तों के पास से क्रमशः 02 देशी कट्टा, 01 पिस्टल, 07 जिन्दा कारतूस, 13 खोखा एवं 04 मोबाईल बरामद करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया. छापामारी दल में चमपानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज, अपर थानाध्यक्ष पुअनि महादेव रविदास, सअनि वीर विक्रम, सअनि रणवीर सिंह, मसि /868 रेशम कुमारी, गृहरक्षक/ संजय कुमार रजक, चौ0 1/4 शंकर पासवान, चौ0 4/7 शंकर पासवान आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >