छिनतई मामले में दो युवक गिरफ्तार

भवानीपुर

भवानीपुर. भवानीपुर पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल छिनतई के मामले में दो युवक को गत17 फरवरी को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से छीनी गयी एक मोबाइल और उसकी बाइक भी जब्त किया था. सुपौली पंचायत के दरगाहा निवासी मो. शमशुल के पुत्र मो. अपसार से दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया था. इसको लेकर मो. अपसार ने भवानीपुर थाना में कांड संख्या 42/26 दर्ज कराया गया था. मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान की जिम्मेवारी पुअनि शैलेश कुमार को दिया गया. पुअनि शैलेश कुमार ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर साक्ष्य इकठ्ठा करते हुए भांगड़ा निवासी मोहम्मद इकबाल का पुत्र मो. रब्बान का इस कांड में संलिप्ता उजागर हुई थी लेकिन वह घर से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना पर उन्होंने घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.वही जमानत पर रिहा हुए नगर पंचायत भवानीपुर अंतर्गत सिंधियान सुंदर निवासी छंगुरी मंडल का पुत्र मनोज मंडल जो फरार चल रहे थे कोर्ट के दिशा निर्देश के आलोक में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >