शराब के नशे में हंगामा करते दो युवक गिरफ्तार

केनगर

केनगर. चम्पानगर थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान बुधवार की शाम दो युवक को शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति थानाक्षेत्र के ही नगर पंचायत चम्पानगर के चम्पानगर टोला निवासी 32 वर्षीय छोटू मंडल एवं 25 वर्षीय उमेश मंडल है. चिकित्सीय जांच में अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि होने पर गुरुवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >