नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ के समापन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बैसा प्रखंड

बैसा. बैसा प्रखंड अंतर्गत मंझोक पंचायत के चरकपाड़ा गांव में आयोजित चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ का गुरुवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य समापन हो गया. यज्ञ के अंतिम दिन सुबह से ही गांव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया. आचार्यों द्वारा हवन, पूजन एवं पूर्णाहुति की प्रक्रिया संपन्न करायी गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति दी और अपने परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि की कामना की. अंतिम दिन महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर शान्ति कुंज हरिद्वार की टोली ने भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें टोली नायक दिलीप कुमार शास्त्री, गायक नंदन कुमार निराला, सह गायक राम कुमार शास्त्री, तबला वादक श्रवण कुमार एवं पेड वादक सूरज कुमार शास्त्री ने अपनी प्रस्तुति दी. इस आयोजन को सफल बनाने में पुरोहित हीरा झा के साथ देवेंद्र घोष, दिनेश साह, पारस नाथ, अजय विश्वास, रविन्द्र गोस्वामी, चित्र गोपाल गुप्त, नागेंद्र घोष, अतुल घोष, पंचानन घोष, एकलव्य घोष ,बसंत साह सहित कई ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >