पूर्णिया पूर्व .जोगबनी-कटिहार रेल खंड के रानीपतरा रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की अहले सुबह केजे 12-13 के बीच पाया संख्या 22/5 अगाटोला अंसारी टोला के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की वेशभूषा और शरीर पर लदे कई परतों वाले कपड़ों को देखकर यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त रहा होगा. घटना सुबह-सुबह की है जब अंधेरे के कारण व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के नीलमणि माथुर तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए मुफस्सिल थाना और जीआरपीको सूचित किया. सूचना मिलते ही जीआरपी प्रभारी नितेश कुमार, मुफस्सिल थाना के एसआई अरविंद कुमार एवं नितिन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, पूर्णिया भेज दिया है. जीआरपीएफ प्रभारी नितेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है .फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है, जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. शिनाख्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
रानीपतरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से विक्षिप्त की मौत
पूर्णिया पूर्व
