मवि बभनचक्का के दो शिक्षक सम्मानित

भवानीपुर

भवानीपुर. प्रखंड के सुपौली पंचायत के मध्य विद्यालय बभनचक्का के शिक्षक संजय कुमार मंडल एवं रणविजय कुमार को बीएलओ के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला पदाधिकारी का हस्ताक्षर युक्त प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. यह सम्मान राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर प्रज्ञान भवन समाहरणालय में कार्यक्रम के दौरान दिया गया. इस उपलब्धि पर प्रधानाध्यापिका चंचल कुमारी की अध्यक्षता में एक विशेष सभा कर इन शिक्षकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का मंच का सचालन नरुत्तम कुमार ने किया. प्रधानाध्यापिका चंचल कुमारी ने कहा कि किसी भी काम को आप दिल लगा कर करेंगे तो उसका परिणाम हमेशा आपको अच्छा ही मिलेगा. दोनों शिक्षक संजय कुमार मंडल एवं रणविजय कुमार ने भी विचार रखे. रानी कुमारी, फरहत सिद्दकी, रुपेश कुमार, अनोज कुमार राम, रमण कुमार सहित सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >