बांसबाड़ी से मिली चोरी की दो बाइक, दो शातिर गिरफ्तार

बनमनखी

प्रतिनिधि,बनमनखी. जानकीनगर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को बिनोवा ग्राम जानकीनगर स्थित बांसबाड़ी से चोरी की दो बाइक बरामद की गयी. इस मामले में दो शातिर संदीप कुमार उम्र 25 वर्ष साकिन कामत टोला, रूपौली वार्ड नंबर 08 थाना जानकीनगर और अरविन्द कुमार यादव 23 वर्ष पिता उपेन्द्र यादव साकिन चैनपूरा वार्ड नंबर 07 थाना जानकीनगर को गिरफ्तार किया गया है.इससे पहले संदीप को बाइक की चोरी के प्रयत्न के आरोप में थाना लाया गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने दो बाइक चोरी की बात बतायी. संदीप की निशानदेही पर बिनोवा ग्राम स्थित बांसबाड़ी से चोरी की दो बाइक बरामद करते हुए उसके सहयोगी अरविन्द कुमार यादव को एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेत. छापामारी जारी है. छापामारी दल में बनमनखी थाना के पुअनि कमल कुमार, पुअनि पवन कुमार चौधरी, पुअनि संतोष कुमार, सिपाही अजय कुमार, सिपाही अजय कुमार, मनीषा कुमारी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >