2.930 ग्राम स्मैक के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

के हाट थाना

पूर्णिया. के हाट थाना की पुलिस ने 2.930 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला समेत दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त मो अकरम एवं महिला स्थानीय हाउसिंग कॉलोनी का बताया गया है. मंगलवार को केहाट थाना पुलिस पदाधिकारी गश्ती के क्रम में हाउसिंग बोर्ड पहुंचे, तो देखे कि एक युवक एवं एक महिला पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे जिन्हें साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़ाये युवक से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम मो अकरम, उम्र 23 वर्ष, पिता मो आलम, साकिन हाउसिंग बोर्ड, वार्ड 14, थाना केहाट बताया. इसके बाद दोनों की तलाशी ली गई, तो तलाशी के क्रम में उनके पास से कुल 2.930 ग्राम स्मैक बरामद किया गया.बरामद स्मैक को जप्त करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों द्वारा स्मैक तस्करी में संलिप्त अपने अन्य सहयोगी के बारे में खुलासा किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. छापेमारी दल में फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी प्रभारी शबाना आजमी एवं के हाट थाना के पुअनि राज कुमार के साथ सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >