शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, लाखों की सम्पत्ति का नुकसान

लाखों की सम्पत्ति का नुकसान

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर प्रखंड मुख्यालय के समीप शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दो दुकानें जलकर राख हो गयी. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया. इस दौरान दोनों दुकानों में लाखों का सामान जलकर राख हो गया. अग्निपीड़ित मो नासिर हुसेन पिता स्व. शाहिद, ग्राम खेमिया, एवं शम्स तवरेज पिता गुलाम मुस्तफा, ग्राम पलसा दोनों पंचायत रंगरैया लालटोली, थाना अमौर जिला पूर्णिया ने अमौर प्रखंड मुख्यालय के समीप आसित कुमार राय के मकान में किराये पर मोबाइल व रिपेयरिंग दुकान खोल रखी है. शुक्रवार को दोपहर 12-30 बजे दोनों दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने मस्जिद में चले गये थे. इसी बीच शार्टसर्किट से दुकान के मीटर में आग लग गई और आग दोनों दुकानों में फैल गई. स्थानीये लोगों द्वारा आग लगने की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई. जानकारी होने पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने लोगों की मदद से घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. मस्जिद से अंतिम जुम्मे की नमाज पढ़कर जब मो नासिर हुसेन व शम्स तवरेज अपनी दुकान पर आये तो देखा दोनों दुकाने जलकर राख की ढेर में तब्दील हो चुका था. मो नासिर ने बताया कि इस अगलगी की घटना में दुकान में रखे 05 लाख रूपये नगद एवं 9 लाख 50 हजार के कीमती मोबाइल सहित एस्सेसिरिज व रिपेरिंग पार्टस जले हैं. इसी प्रकार शम्स तवरेज के दुकान में रखे लाखों के सामान जले हैं. इस सम्बंध में मो नासिर हुसेन द्वारा अमौर थाना में लिखित आवेदन दिया है जिसमें जांच पड़ताड़ कर आवश्यक कार्यवाई किये जाने का अनुरोध किया गया है. अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि अग्निपीड़ित दुकानदार के आवेदन पर जांच के आदेश जारी कर दिये गये हैं. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >