बियारपुर में आग लगने से दो घर जले

मुफ्फसिल थानाक्षेत्र

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के बियारपुर पंचायत के डलिया हुसैनाबाद गांव वार्ड 2 में आग लगने से दीपनारायण चौधरी का 3 लाख रुपया नगद , दो घर व उसमें रखे घर के सभी सामान, सोने चांदी के जेवर जलकर पूरी तरह खाक हो गये. घटना के संबंध में गृह स्वामी दीपनारायण चौधरी ने बताया कि घर में सुबह करीब 5 बजे पूरा परिवार छठ घाट पर गए थे. आधे घंटे बाद किसी ने बताया कि मेरे घर में आग लग गयी है. दौड़कर जब घर पहुंचा तबतक घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गये थे. उन्होंने बताया कि इसी माह मेरे बेटे की शादी है जिसके लिए सारा कपड़ा,गहना व अन्य चीजों की खरीदारी कर लिए थे जो जलकर पूरी तरह खाक हो गया है. फोटो. 8 पूर्णिया 8-अगलगी में जला सामान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >