बायसी : सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

दुर्गा मंदिर के पास हादसा

रविवार की देर रात एनएच-31 पर डायवर्सन से टकरायी बाइक

बायसी. बारात से लौट रहे दो दोस्त की सड़क हादसे में मौत हो गयी. यह हादसा रविवार की देर रात बायसी के समीप एनएच-31 पर तब हुई, जब दोनों दोस्त बाइक से आ रहे थे. बायसी में एनएच-31 पर दुर्गा मंदिर के पास उनकी बाइक डायवर्सन से टकरा गयी. इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी. संयोगवश दोनों दोस्त का नाम बादल ही था. इनमें एक की पहचान डगरूआ थाना क्षेत्र के कोचैली गांव के बादल और पिता अरविंद कुमार विश्वास और दूसरे की पहचान मोहम्मदपुर गांव के बादल कुमार पिता अरुण कुमार मंडल के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही बायसी थाना पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भिजवा दिया. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त एक शादी समारोह में भाग लेकर घर लौट रहे थे. इसी क्रम में बायसी बाजार के समीप हादसा हो गया. दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे. दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना से दोनों के घर मातम छा गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक अपने माता- पिता के इकलौते पुत्र थे.

बरसौनी व कोचैली गांव में पसरा मातम

डगरूआ. बायसी बाजार में रविवार की देर रात डगरूआ थाना क्षेत्र के महम्मदपुर बरसौनी एवं रामपुर पंचायत के कोचैली डगरूआ के दो मित्रों की सड़क हादसे में हुई मौत पर ग्राम वासियों व सामाजिक संगठन के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. बताया गया कि डगरूआ थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित कोचैली डगरुआ के युवक बादल कुमार पिता अरविंद विश्वास व बरसौनी गांव के अरुण मंडल के पुत्र बादल कुमार हमनाम के होने के चलते आपस गहरे मित्र थे. परिजनों के मुताबिक, मृतकों में एक युवक राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी कार्यरत थे. रोते बिलखते परिजनों ने बताया कि उनके इकलौते चिराग के चले जाने से घर का सहारा छिन गया है. दोनों युवकों के घर व परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. संवेदना व्यक्त करने वाले प्रखंड प्रमुख रीतेश कुमार, पूर्णिया नव निर्माण मंच के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा, समाज सेवी भोला कुशवाहा, पिंकू कुशवाहा, सुमित कुशवाहा समेत तमाम लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से दोनों मृतकों के परिजनों को सरकारी स्तर पर सहायता राशि देने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >