दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक गंभीर घायल, दूसरा फरार

पूर्णिया जिले के भवानीपुर नगर पंचायत में सोमवार शाम दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

पूर्णिया जिले के नगर पंचायत भवानीपुर के यादव टोला में सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया. घायल की पहचान बीकोठी थाना क्षेत्र के पटराहा पंचायत अंतर्गत पटराहा मरैकिनियां निवासी स्वर्गीय बद्री किस्कू के 45 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार किस्कू के रूप में हुई है.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार संजीव कुमार किस्कू भवानीपुर थाना चौक से प्रखंड कार्यालय जाने वाली मुख्य सड़क से मुड़कर यादव टोला होते हुए बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, जीएमसीएच किया गया रेफर

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों बमबम यादव, विक्की यादव समेत अन्य लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवानीपुर पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.

इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि हादसे में घायल के एक पैर की हड्डी पूरी तरह टूट गई है, जिससे उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. प्राथमिक उपचार स्वास्थ्यकर्मी रंजीत कुमार और एएनएम की देखरेख में किया गया.

और पढ़ें : गुलाबबाग मंडी में मक्का की आवक घटी, जूट के भाव रहे स्थिर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >