12 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

केनगर

केनगर. संध्या गश्ती के दौरान बुधवार को केनगर थाना पुलिस ने दो व्यक्ति को देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थानाक्षेत्र के ही परोरा पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित परोरा गांव निवासी 60 वर्षीय जर्नादन महतो एवं 35 वर्षीय पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि जर्नादन महतो से सात लीटर एवं पंकज कुमार सिंह से 5 लीटर समेत कुल 12 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गश्ती दल के अपर थानाध्यक्ष सोनी कुमारी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >