10 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

दो तस्कर को जेल भेज दिया

भवानीपुर. भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने छापामारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि बस स्टैंड सुदामा नगर जानेवाले मुख्य मार्ग में सुदामा नगर निवासी बबलू ऋषि और भवानीपुर बाजार निवासी इरफान को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि थाना में कांड अंकित कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2022 के तहत न्यायिक हिरासत में अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >