अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में बीती रात हुई पुलिस छापेमारी में किशोरी के अपहरण मामले में महिला सहित दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितो में सूर्यानन्द विश्वास साकिन खमेला, झौवारी, अमौर, पूर्णिया एवं इसी गांव की एक महिला आरोपित शामिल हैं. प्राथमिकी के अनुसार विगत फरवरी माह में एक 17 वर्षीय किशोरी कौशल विकास केंद्र सरवैली में कम्प्यूटर की शिक्षा ग्रहण करने गई थी. जहां खमेला गांव निवासी छोटू कुमार विश्वास ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर किशोरी को मोटरसाइकिल पर अगवा कर लिया था. इस मामले में अपहृत किशोरी के पिता ने 02.02.2025 को अमौर थाना कांड संख्या 37/25 के तहत अपहर्ण कांड का मामला दर्ज कराया जिसमें महिला समेत सात नामजद अभियुक्त बनाया गया. कांड के अनुसंधान के क्रम में अनुसंधानकर्ता एएसआई विश्वजीत कुमार सिंह, एसआई संगीता कुमारी ने खमेला गांव में छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया .अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया .अन्य फरार अभियिक्तों की तलाश पुलिस सरगर्मी के साथ कर रही है. फोटो. 10 पूर्णिया 25- गिरफ्तार आरोपित.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
