चोरी के जेवरात व नगद रुपये के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

सदर थाना

पूर्णिया.सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी के जेवरात,नगद रूपये एवं अन्य सामान के साथ दो चोर को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार दोनों चोर सदर थाना क्षेत्र के हैं.इनमें महाराजगंज वार्ड 30 के नवीन कुमार एवं सरदार टोला वार्ड 38 का प्रेम कुमार शामिल है.शुक्रवार को सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार को सूचना मिली कि नवीन कुमार, जिसने कई चोरी एवं गृहभेदन की घटना को अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है, वह अभी हसदा रोड में घरों की रेकी कर रहा है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित दल जब हासदा रोड आम बगीचा के पास पहुंची,तो पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति का नाम पूछने पर उसने अपना नाम नवीन कुमार बताया.पूछताछ करने पर व्यक्ति द्वारा बंद घरों की रेकी कर चोरी करने की बात को स्वीकार किया गया.नवीन कुमार की निशानदेही पर जब उसके दून पब्लिक स्कूल के पास स्थित घर एवं उसके सहयोगी के सरदार टोला गुलाबबाग स्थित घर की तलाशी ली गई, तो तलाशी के क्रम में वाहन से चोरी के सोने एवं चांदी के जेवर, सिक्के, नकद रूपये, मोबाईल एवं बाइक बरामद किया गया. बरामद सभी सामानों को जप्त करते हुए अभियुक्त नवीन कुमार एवं उसके सहयोगी प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >