प्रखंड के गणित-विज्ञान के 100 शिक्षकों को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निग का प्रशिक्षण

बीकोठी

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखण्डस्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निग का एक दिवसीय प्रशिक्षण उत्त्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनुमान नगर क में आयोजित किया गया.प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी रामप्रबोध यादव एवं विद्यालय प्राचार्य डाॅ आनन्द मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. श्री यादव ने कहा कि पढाए गए पाठ को बच्चो को व्यवस्थित कर देना ही शिक्षक का मूल कर्तव्य है.पढाए गए पाठ का प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए बच्चो को बताया जाना चाहिए. इस प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापक डाॅ सिंह ने कहा कि दैनिक समय तालिका जो शैक्षिक शोध संस्थान द्वारा विद्यालयों को दी गयी है उसका शिक्षक अवलोकन करे और उसके अनुसार अध्यापन करें. प्रशिक्षण में प्रशिक्षक डाॅ अब्दुल बासीद एवं मिथिलेश कुमार ने प्रोजेक्टबेस्ड लर्निंग के संबंध मे शिक्षको को विस्तृत जानकारी देते हुए इ-शिक्षा कोप पर ऑनलाइन करने की विधि को प्रायोगिक रूप से बताया.प्रशिक्षण में प्रखंडाधीन 72 मध्य विद्यालयों से गणित एवं विज्ञान पढाने वाले लगभग एक सौ शिक्षकों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >