भारत ने महिलाओं के सिंदूर का लिया बदला : डॉ संजीव

पहलगाम में आतंकी घटना

पूर्णिया. पहलगाम में आतंकी घटना के बाद भारतीय सेना द्वारा मंगलवार की रात जवाबी कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई का भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता है, सेना की यह कार्रवाई सही फैसला है. भारतीय सेना द्वारा पाक के आतंकी ठिकानों पर ””ऑपरेशन सिंदूर”” के तहत कार्रवाई कर कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया है जिसमें कई आतंकी मारे गए हैं.ऑपरेशन सिंदूर”” को लेकर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि भारतीय महिलाओं के लिए सिंदूर सुहागन का प्रतीक है. डॉ संजीव कुमार ने कहा कि आतंकियों ने जिस तरह से धर्म पूछ कर पर्यटकों की हत्या कर घिनौना काम किया है, उस सिंदूर का बदला आज भारतीय सेना ने लिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने ””ऑपरेशन सिंदूर”” के जरिए शौर्य और वीरता का प्रमाण दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >