PURNIA : पंचमुखी हनुमान मंदिर में आज का दर्शन

पूर्णिया में लाइन बाजार के समीप स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर शहर और आस पास के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है.

पूर्णिया में लाइन बाजार के समीप स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर शहर और आस पास के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है. यहां हनुमान जी के पांच मुख वाले रूप की पूजा होती है, जो नकारात्मक ऊर्जा और वास्तू दोष को दूर करने के लिए विशेष माना जाता है. यहां भगवान हनुमान की पंचमुखी प्रतिमा में हनुमान, नरसिंह, गरुड़, वराह, और हयग्रीव समाहित हैं जिसे आसुरी शक्तियों के संहार और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. इस मंदिर में हर दिन भक्तों की भारी भीड़ जुटती है. लाइन बाजार के समीप होने के कारण इस मंदिर में लोगों की भीड़ हमेशा बनी रहती है. यह मान्यता है कि पंचमुखी हनुमान मंदिर में आने वाले भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है.भक्त यहां नौकरी, प्रमोशन और व्यक्तिगत मन्नतें लेकर आते हैं. इस मंदिर में रोजाना शाम 7 बजे आरती का आयोजन होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >