पूर्णिया. जिला मुख्यालय स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित दस दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ. प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागी स्वरोजगारियों को कम लागत में मशरूम के अधिक उत्पादन के कई अहम टिप्स दिए गये. प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के भवानीपुर प्रखंड के कुल 33 स्वरोजगारी शामिल हुए थे जिन्हें मशरूम के व्यावसायिक रूप से उत्पादन करने की तकनीक बतायी गई. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तथा जैविक विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इस क्रम में इसके बाजार से लेकर मुनाफे तक की श्रृंखला से सभी को परिचित कराया गया. शुक्रवार को प्रशिक्षण के अंतिम दिन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मंडल, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, विनय कुमार,रोजगार प्रबंधक रोशन प्रकाश एवं आरसेटी के निदेशक ग्लोरियस प्रकाश मिंज ने संयुक्त रूप से सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र हस्तगत कराया. इस कार्यक्रम के दौरान आरसेटी के संकाय माधव चन्द एवं रजनीकांत, कार्यालय सहायक पप्पू कुमार तथा दीपक कुमार सिंह एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे.
प्रशिक्षण में दिए मशरूम के व्यावसायिक उत्पादन के टिप्स
पूर्णिया
