39 ग्राम स्मैक के साथ दो बाइक सवार तीन युवक धराये, एक फरार

जानकीनगर

जानकीनगर . एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान के दौरान बीती रात जानकीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत खूंट गांव मोड़ के नजदीक दो बाइक सवार युवकों से 39 ग्राम स्मैक पुलिस ने बरामद किया. दोनों बाइक पर सवार चारों युवक भागने लगे.पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवक को दबोच जिसमें गौरव कुमार एवं शकंर कुमार दोनों ग्राम पिपरा थाना सौर बाजार जिला सहरसा शामिल हैं. जबकि दो युवक ब्रजेश कुमार ग्राम झालीघाट थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया एवं सौरभ कुमार ग्राम बिरचिंया थाना बडहाराकोठी जिला पूर्णिया भागने में सफल रहे.इसके बाद पुलिस ने ब्रजेश कुमार को भी पकड़ लिया.सौरभ कुमार की तलाश पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान ने बताया किगिरफ्तार तीनों युवकों ने पुलिस के समक्ष स्मैक कारोबारियों के ठिकाने और नाम भी बताये हैं जहां पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >