भवानीपुर. थानाक्षेत्र के नगर पंचायत भवानीपुर से बीते मंगलवार की रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ तीन विक्रेता को गिरफ्तार किया गया . गिरफ्तार शराब विक्रेता की पहचान नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड 6 निवासी दीपक ऋषि,खंतर ऋषि और वार्ड नंबर 16 के गंजू ऋषि के रूप में हुई. जानकारी देते हुए भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि 15 लीटर देसी शराब के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. सभी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया.
15 लीटर शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार
भवानीपुर
