आत्महत्या मामले में पति समेत तीन नामजद, सास-ससुर को भेजा जेल

सास-ससुर को भेजा जेल

धमदाहा. थानाक्षेत्र के नगर पंचायत धमदाहा वार्ड नंबर दो में बीते चार अक्टूबर को ससुराल में हुई फूलकुमारी आत्महत्या मामले में मृतक की मा लालमुनि देवी ने मृतका फूल कुमारी के पति मनोज हेंब्रम व सास ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए धमदाहा थाना में मामला दर्ज करवाया .इसमें आरोप लगाया कि जानबूझकर मेरी बेटी की हत्या कर दी एवं साक्ष्य को छिपाने में लगे थे. शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे .इसी बीच हमलोगों की सूचना पर धमदाहा पुलिस के आने पर शव को नहीं छुपा सके. इस बाबत धमदाहा थानाध्यक्ष कुमार अभिनव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मृतक की मा लालमुनि देवी के द्वारा लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि सास सुनीता देवी,ससुर बिनोद हेम्ब्रम व पति मनोज हेम्ब्रम को हत्या का मुख्य आरोपी बनाया गया है. उन्होंने बताया कि सास-ससुर सुनीता देवी व बिनोद हेम्ब्रम को कल पूछताछ के लिए लाया गया था. मामला दर्ज होने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >