आग लगने से तीन घर जले, दो लाख से अधिक का नुकसान

दो लाख से अधिक का नुकसान

जलालगढ़. क्षेत्र के हांसी बेगमपुर पंचायत के ततमा टोल में आग लगने से दो परिवारों के तीन घर जलकर राख हो गयो . इस घटना में तीन मवेशी समेत दो लाख का नुकसान हुआ. घटना बीती रात करीब एक बजे की बतायी गई. पीड़ित गृहस्वामी मो रहबर आलम, मो सरफुद्दीन बताया कि रात में अचानक आग लगी.घटना में नकद , कपड़ा, फर्नीचर, बर्तन, अनाज तीन बकरी समेत दो लाख से ऊपर की क्षति हुई है. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया. सीओ सबीहूल हसन ने बताया कि अंचल कर्मी ने घटनास्थल की जांच की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >