अलाव से लगी आग में तीन परिवार के घर जलकर राख

प्रखंड के मुलकिया पंचायत के वार्ड संख्या एक लाल मोहम्मद टोला में अलाव से लगी आग में तीन परिवार के घर व उसमें रखा नकद 25 हजार, जेवरात, कागजात, राशन, कपड़ा, एक मवेशी व सारा सामान जलकर राख हो गये.

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड के मुलकिया पंचायत के वार्ड संख्या एक लाल मोहम्मद टोला में अलाव से लगी आग में तीन परिवार के घर व उसमें रखा नकद 25 हजार, जेवरात, कागजात, राशन, कपड़ा, एक मवेशी व सारा सामान जलकर राख हो गये. सीओ ने बताया कि हल्का कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार मुआवजा का भुगतान किया जाएगा. जानकारी के अनुसार आधी रात में मो जौफिर के दरवाजे पर जल रहे अलाव से आग उसके घर में लग गयी. अगलगी का शोर सुनकर अगल बगल के ग्रामीण दौड़े तब तक आग मो तबरेज और मो तनवीर के घर में फैल गयी और विकराल रूप धारण कर लिया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया. फोंटो. 8 पूर्णिया 36- आग लगने से जला घर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >