शहर में आज छह घंटे बिजली रहेगी बाधित

मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे शहर के करीब दो दर्जन से अधिक मोहल्ले प्रभावित होंगे.

पूर्णिया. मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे शहर के करीब दो दर्जन से अधिक मोहल्ले प्रभावित होंगे. दरअसल, बिजली कंपनी द्वारा पेड़ के डाल की कांट-छांट एवं रजनी चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर ग्रिड पीएसएस से 11 केवी टाउन 2 और 11 केवी दुर्गाबाड़ी फीडर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक शॉट डाउन में रहेगा. इसके अलावा सर्किट हाउस पी एस एस से कॉलेज फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन में रहेगा. उक्त जानकारी देते हुए सहायक अभियंता रोहित कौशिक ने बताया कि शटडाउन रहने से शहर के भट्टा बाजार, उर्दू स्कूल, रजनी चौक, दुर्गाबाड़ी, लखन चौक तक सुबह 8 से 11 बजे तक एवं पूर्णिया कॉलेज, लॉ कॉलेज, कृष्णापुरी यादव टोला, शीतला मंदिर के आसपास के क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने उक्त क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से आवश्यकतानुसार प्रबंध कर लेने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >