बंगलुरु से युवक का शव पहुंचते ही भेलवा गांव में मची चीख पुकार

श्रम संसाधन विभाग ने पार्थिव शरीर लाने में निभायी अहम भूमिका

– श्रम संसाधन विभाग ने पार्थिव शरीर लाने में निभायी अहम भूमिका भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के भेलवा गांव निवासी विकास कुमार महतो की संदिग्ध परिस्थिति में मौत कर्नाटक के बंगलुरु सिटी के पीन्या थाना क्षेत्र में बीते छह अप्रैल को हुई थी. पुलिस को मोबाइल के लोकेशन से पता चला कि बीते शनिवार की रात 8:30 बजे पत्नी जगीता देवी बातचीत हुई थी. बातचीत के क्रम में ही पत्नी ने बताया मेरे गांव के ही बबलू कुमार नाम के एक युवक उनके साथ काम करते हैं लेकिन दोनों का निवास स्थान अलग-अलग है. पुलिस द्वारा बबलू की खोजबीन की गयी और बबलू ने उसकी पहचान की. इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों और भवानीपुर थाना से संपर्क किया. शव लाने की समस्या सामने आई. इस बात को लेकर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार सिंह ने रूपौली विधायक शंकर सिंह एवं जदयू नेता कलाधर मंडल से संपर्क किया गया. इन नेताओं ने श्रम अधीक्षक पूर्णिया से संपर्क किया. सूचना मिलते ही श्रम अधीक्षक जगन्नाथ पासवान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी से पार्थिव शरीर को लाने की एक आवेदन प्राप्त किया. इसके बाद पार्थिव शरीर को प्लेन से बागडोगरा और बागडोगरा से विभागीय एंबुलेंस द्वारा पार्थिव शरीर को उसके घर तक पहुंचाया गया. जबकि ग्रामीण राजो महतो एवं रमेश कुमार पार्थिव शरीर लेकर आये. श्रम अधीक्षक पूर्णिया जगन्नाथ पासवान ने बताया कि आवश्यक अभिलेख प्राप्ति के तुरंत बाद मृतक की पत्नी को बिहार राज प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के अंतर्गत दो लाख की राशि आश्रित के बैंक खाते में दी जायेगी. . 20 दिन पहले ही परदेश निकला था युवक मृतक की पत्नी जागिता देवी पर चार साल का पुत्र शनि एवं छह साल की पुत्री सपना कुमारी के भरण पोषण का जिम्मा आ गया है. यह कहते-कहते बिलख बिलख कर रोने लगती है. उन्होंने बताया कि इसके पूर्व लगभग दो वर्ष काम करके घर वापस आया था. इस बार 20 दिन पूर्व ही वह घर से गया था और एक ठेकेदार के यहां लगभग 16 दिन से काम कर रहा था. जबकि मृतक के पिता भी घटना की जानकारी मिलने के बाद परदेश से वापस लौटे हैं. पार्थिव शरीर के पहुंचते ही पंचायत के मुखिया मनोज कुमार सिंह ,सरपंच वरुण कुमार सिंह ,अमन सिंह सहित दर्जनों लोग संस्कार में शामिल होकर पीड़ित परिवार को ढांढस दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >