पूर्णिया प्रमंडल मुख्यालय में हो ईएसआई अस्पताल का निर्माण : खेमका

विधायक विजय खेमका बोले

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने श्रमिकों की सुविधा के लिए पूर्णिया प्रमंडल मुख्यालय में ईएसआई अस्पताल के निर्माण की जरुरत बतायी है और इसके लिए विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुखर रुप से मांग उठायी है. सदन में उन्होंने गुलाबबाग स्थित मोहनलाल बालिका उच्च विद्यालय को दिए गए एफलेशन कोड को पुनः बहाल करने का आग्रह संबंधित मंत्री से किया है जबकि नगर निगम अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना एनयूएलएम के तहत कार्यरत सीआरपी के 8 माह से बकाया लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान करने और कार्य के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय निर्धारित करने की भी मांग रखी है. विधायक श्री खेमका ने बजट सत्र में सीमांचल के पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार एवं अररिया जिलों में कथित रूप से फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड और जाली जमीन कागजात के आधार पर रह रहे अवैध घुसपैठियों को चिन्हित कर उनके दस्तावेजों की जांच कर देश से बाहर करने की मांग सरकार के समक्ष रखी. उन्होंने कहा कि ऐसे तत्व फर्जी कागजात के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं तथा क्षेत्र की सुरक्षा और सामाजिक संतुलन के लिए खतरा उत्पन्न कर रहे हैं. श्री खेमका ने पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों का भवन निर्माण, भवन के जीर्णोद्धार तथा धार्मिक न्यास बोर्ड में अनिबंधित पुराने मंदिरों की सरकारी स्तर पर घेराबंदी कराने का मुद्दा भी सदन में रखा. उन्होंने कहा कि सदन में क्षेत्र विकास की उठाई गई मांगों पर सरकार की सोच सकारात्मक है. डबल इंजन एनडीए सरकार के प्रयासों से पूर्णिया निरंतर विकास की ओर अग्रसर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >