PURNIA : फिर कहीं आ ना जाये मंत्री लेशी सिंह, सिविल सर्जन भागे-भागे पहुंचे अस्पताल
इधर मंत्री लेशी सिंह ने शपथ ली, उधर पूर्णिया के सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और पूरी व्यवस्था की समीक्षा की.
पूर्णिया के धमदाहा से आशीष सिंह की रिपोर्ट :
इधर मंत्री लेशी सिंह ने शपथ ली, उधर पूर्णिया के सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और पूरी व्यवस्था की समीक्षा की. दरअसल, पिछली सरकार में शपथ लेने के बाद मंत्री लेशी सिंह सीधे इसी अस्पताल का दौरा किया था और डाक्टरों के गायब रहने पर स्वास्थ्य पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी. इस बार इस वाकये से बचने के लिए ही सीएस के धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किये जाने की बात कही जा रही है. सीएस ने निरीक्षण के दौरान ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, महिला प्रस्रव कक्ष, स़मान्य वार्ड, स्टोर सहित सभी वार्डो का निरीक्षण किए .निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अंदर साफ-सफाई डॉक्टर एवं कर्मियों की उपस्थिति एवं रोगियों को मिलने वाली सुविधा का बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सकों को ओपीडी एवं एलएससीएस ऑपरेशन को बढ़ाने के लिए कहा .साथ ही प्रभारी उपाधीक्षक डाक्टर नेहा भारती ,प्रबंधक सलीमा खातुन को शख्त हिदायत देते हुए कहा डॉक्टर अपने रोस्टर अनुसार समय पर उपस्थित रहे हैं.जो डॉक्टर अपने रोस्टर के अनुसार ड्यूटी समय से नहीं आते हैं उनके विरुद्ध वरीय अधिकारी को सूचित करें अन्यथा आपके ऊपर कारवाई की जाएगी. मौके पर डॉक्टर बागेश्वर कुमार, डॉक्टर मुस्ताक आलम, डॉक्टर बीके सहनी ,डॉक्टर कपिल अहमद ,डॉक्टर मोहस्तिम डॉक्टर डीवा बानो, प्रिया यादव बीसीएम आदि उपस्थित पाए गए.