प्राव चिकनी शरणार्थी में चोरी का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

आरोपित गिरफ्तार

प्रतिनिधि, बनमनखी. सरसी थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चिकनी शरणार्थी के विद्यालय प्रधान अब्दुररहीम ने बीते शुक्रवार को सरसी थाने में चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. सरसी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव ने बताया कि आवेदन के आलोक में सरसी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर चोरी किये गये सामान के साथ असीम कुमार चिकनी शरणार्थी टोला वार्ड नंबर 2 निवासी को गिरफ्तार किया . आरोपी के घर से चोरी किये गये बैग 04, एफएलएन किट 03, पानी बोतल 04, कॉपी 09 चावल 40 किग्रा बरामद किया गया. विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. फोटो. 29 पूर्णिया 23 परिचय:- बरामद सामान के साथ आरोपी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >