पूर्णिया. घर के बाहर खड़ी एक हीरो ग्लैमर बाइक बीआर 11वी 5390 की चोरी हो गई. पीड़ित बाइक मालिक बलिया थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर सिंह द्वारा मधुबनी थाना में आवेदन दिया गया है. बाइक मलिक ने बताया कि वे अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए पूर्णिया शहर के बावनबीघा स्थित भगवान नगर में किराये के घर में रह रहे हैं. बुधवार की शाम को बावनबीघा स्थित किराये के घर के सामने बाइक खड़ी कर बिजली मिस्त्री को लेकर अंदर गया था. आधे घंटे बाद जब बाहर निकाला तो बाइक वहां से गायब थी. काफी खोजबीन के बाद थाने में आवेदन दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
