हरदा ग्राम कचहरी का ताला तोड़कर चोरी

मरंगा थानाक्षेत्र

प्रतिनिधि, हरदा . मरंगा थानाक्षेत्र के हरदा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्राउंड में पुस्तकालय भवन में संचालित ग्राम कचहरी भवन में बीती रात्रि चोरी हो गयी. ग्राम कचहरी सचिव जयराम पंडित ने मरंगा थाना में आवेदन दिया. घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीण पंचायत को लेकर सरपंच प्रतिनिधि शंकर प्र.साह, उपसरपंच प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह,मुखिया प्रतिनिधि मनीष भारती ग्राम कचहरी पहुंचे. उन्होंने पाया कि ताला टूटा हुआ. पंखा, ट्रंक का ताला तोड़ कर दरी, गोदरेज तोड़ जरूरी कागजात चुरा ले गये. मौके पर पहुंच मरंगा पुलिस ने मामले की छानबीन की. मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. फोटो. 9 पूर्णिया 21- जांच करती पुलिस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >