कट्टा लहराते वायरल होने पर युवक को दबोचा

भवानीपुर

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के नगर पंचायत भवानीपुर के शिशवा वार्ड संख्या 15 में सड़क किनारे देसी कट्टा लहराने के विरुद्ध भवानीपुर पुलिस ने आरोपित युवक पर एक मामला दर्ज किया है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सोशल मीडियापर देसी कट्टा लहराने का मामला वायरल हो रहा था. वायरल करने वाले युवक की पहचान शिशवा निवासी सत्यम कुमार के रूप में हुई . उसे छापामारी कर गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया. उन्होंने बताया कि खोजबीन के दौरान वायरल वीडियो में लहराया गया देसी कट्टा बरामद नहीं हुआ. अवैध हथियार देसी कट्टा को लेकर अपने घर के सामने के खुला स्थान पर लोक परिशांति भंग करना तथा लोगों में दहशत फैलाना एक संज्ञेय अपराध है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि भवानीपुर थाना कांड संख्या 100 / 25 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >