सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने मतदाताओं को किया जागरूक

केनगर

केनगर. नगर पंचायत चम्पानगर के मध्य विद्यालय प्राणपट्टी पूरब बूथ संख्या 2 में एवं केनगर प्रखंड के पोठिया रामपुर पंचायत के मध्य विद्यालय प्रसादपुर बेलदारी गांव में विधानसभा चुनाव को लेकर केनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम, आशा कर्मी और आशा फैसिलेटरों द्वारा मतदान जागरूकता रैली निकाली गई. साथ ही मेंहदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. रैली का नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की बीसीएम कंचन कुमारी ने किया. इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के महत्व, शत-प्रतिशत मतदान की आवश्यकता और स्वस्थ लोकतंत्र की भूमिका के बारे में जानकारी दी. नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >