आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगा ठंड का असर

बढ़ेगा ठंड का असर

पूर्णिया. नवंबर के आखिरी हफ्ते में भी धूप की गरमाहट अब खत्म होने वाली है. रविवार 23 नवंबर से न केवल मौसम का मिजाज बदल सकता है बल्कि ठंड का असर भी तेज हो सकता है. मौसम विभाग ने ठंड को लेकर सतर्क रहने की अपील भी की है. मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है जिससे स्वाभाविक रुप से ठंड बढ़ जाएगी. आईएमडी की मानें तो इस दौरान जिले में कोहरा का असर भी रह सकता है. इधर, शनिवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 30.4 एवं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सुबह-शाम ठंड का असर होने लगा है जबकि दिन में लगातार धूप की गरमाहट महसूस होती रही है. शनिवार की सुबह भी सूरज की किरणों के साथ हुई जबकि हवा से हल्की ठंड का भी अहसास हुआ. दोपहर गर्मी जैसा बीता पर शाम चार बजे के बाद मौसम का रंग बदल गया. मौसम के जानकारों का कहना है कि यह रविवार से मौसम में होने वाले बदलाव का संकेत है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिन तक पछुआ हवा के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा पर सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ जाएगा. इसके बाद न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी. मौसम विभाग की ओर से अगाह करते हुए गर्म कोड़े पहन कर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >