मौसम ने ली करवट, अपने तेवर में आ गयी ठंड

मौसम ने अब करवट ले ली है और ठंड अपने तेवर में आ गयी. इस सीजन में सोमवार को लोगों को पहली बार सर्द मौसम का अहसास हुआ.

पूर्णिया. मौसम ने अब करवट ले ली है और ठंड अपने तेवर में आ गयी. इस सीजन में सोमवार को लोगों को पहली बार सर्द मौसम का अहसास हुआ. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों में हल्के से मध्यम कोहरे, पछुआ हवाओं के साथ तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट और सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इस दौरान पछुआ हवाओं की गति बढ़ सकती है. तेज हवाओं के कारण ठंड और बढ़ सकती है. सुबह और शाम के समय इसका प्रभाव ज्यादा दिखेगा और कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से रात से सुबह के बीच सफर करना असहज होगा. इस बीच सोमवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 28.4 एवं न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों तक आसमान में हल्की धुंध छायी रह सकती है, जबकि मौसम शुष्क रहेगा. सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ जाएगा जबकि सर्द हवा के कारण कनकनी महसूस होगी. इस दौरान दोपहर के समय हल्का गर्म अहसास होगा, जबकि रात में तापमान तेजी से नीचे गिरेगा. इधर, आसमान में धुंध और पछुआ हवा के साथ सोमवार की सुबह हुई. हालांकि बीच-बीच में धूप निकली पर पूरे दिन आसमान में धुंध छाया रहा. मौसम में बदलाव का आलम यह रहा कि दोपहर बाद से ही शाम हो जाने का अहसास होने लगा. सामान्य दिनों की तुलना में शाम के बाद सड़कों पर चहल-पहल कम हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >